May 11, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशसोनभद्र

स्वामी विवेकानंद जी की जंयती पर भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा ने युवाओं के लिए खेलकूद का आयोजन किया

महापुरुषों की जयंती पर युवाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता (

देश समाचार /सोनभद्र ब्यूरो) स्वामी विवेकानंद जी की जंयती पर भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा ने युवाओं के लिए खेलकूद का आयोजन किया। यंग रन प्रतियोगिता का आगाज़ रॉबर्ट्सगंज हैड्रिल ग्राउण्ड़ से शुरू हुआ। दौड़ नगर की सड़कों पर एक चक्कर लगाकर सम्पन्न हुई।

 

जिसमें सैकड़ों युवाओं एवं युवतियों ने पार्टिसिपेट किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के सौजन्य से दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं को प्रतियोगिता की टी शर्ट प्रदान की गई। यंग रन प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए कैशमनी रखा गया था। सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे एवं ब्लॉक प्रमुख रोबेर्टसगंज अजीत रावत उर्फ पप्पू भईया ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर के इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा सोनभद्र की जानिब से यह एक सुखद पहल है। इस प्रतियोगिता को सफलीभूत करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के वालंटियर एवं पदाधिकारीगढ़ भगीरथ यत्न करते नज़र आये। भाजपा के युवा नेता एवं समाजसेवी विनय श्रीवास्तव ने बख़ूबी इस प्रतियोगिता कार्यक्रम का समन्वय किया। इस मौके पर स्थानीय समाजसेवी एवं भाजपा के तेजतर्रार युवा लीडर विनय श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के सन्मार्ग पर अग्रसर करते हुए उनका सर्वांगीण विकास करना है। विनय श्रीवास्तव ने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं की सफलता के लिए एक सूत्र दिया था, उत्तिष्ठ जाग्रत प्राप्य वरान्नीय बोधयत। यानी कि उठो, जागो और तबतक चलो, जबतक लक्ष्य हासिल न हो जाये। सदर विधायक भूपेश चौबे ने विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर कहा कि विवेकानंद जी सभी युवाओं के लिए प्रेणा के स्रोत हैं, आज सभी को उनके पद चिन्हों पर चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए। वहीं जिला अध्यक्ष भाजपा अजित चौबे ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विवेकानंद जी के कार्यों को आगे बढ़ाना है। साथ ही खेल कूद के माध्यम से देश के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। वहीं इस मौके पर सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत उर्फ पप्पू भाइया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हम सबके रोल मॉडल थे, आज हम सब उनके नक्शे क़दम पर चलते हुए देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य संचालक् प्रांशुदत्त द्विवेदी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भारतीय युवा मोर्चा ने कहा कि पूर्वर्ती सरकारों ने युवाओं को हाशिये पर टांग दिया था। युवाओं को मोदी जी ने सदैवआगे बढ़ाने का काम किया है। इसी उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर यंग रन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। विवेकानंद जी ने युवावस्था में शिकागो विश्व धर्म महा सभा में हिंदी में भाषण देकर समूचे विश्व का ध्यान भारत की ओर खींचा था। स्वामी विवेकानंद जी के ओज पूर्ण भाषण सुनकर पूरी दुनियां आवाक रह गई थी। ऐसी अदभुत करिश्माई शक्ति के स्वामी थे विवेकानंद जी। उनकी जयंती के अवसर को युवाओं की शक्ति एवं सम्बलता में परिवर्तित करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा लगा हुआ है। इस प्रतियोगिता को स्थानीय लोगों ने काफी सराहा। लोगों का कहना था कि महापुरुषों की जयंती के अवसर पर ऐसी प्रतियोगिता होनी ही चाहिये। जिससे देश एवं समाज दोनों का ही समग्र विकास हो सकेगा।

Desh Samachar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close