May 19, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशसोनभद्र

शीत लहर के मद्देनजर हिंडालको सीओओ व एचआर हेड ने बांटे कंबल

मुहम्मद इमरान बख्शी (चीफ एडिटर)

 

देश समाचार(सोनभद्र/ रेणुकूट)। रेणुकूट नगर में सर्दी अपने चरम पर है। लगातार बढ़ रही शीतलहर के कारण नगर की संसाधनविहीन जरूरतमंद लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। हिण्डाल्को हमेशा से नगरवासियों एवं आसपास के रहवासियों के हित के लिए तत्पर रहता है। इसी क्रम में हिंडालको प्रबंधन की ओर से नगर के अनेक स्थानों पर कंबल वितरित किया गया।
हिण्डाल्को के मुखिया एन. नागेश हमेशा से नगरवासियों की परेशानियों को समझते हैं और समय- समय पर मदद के लिए आगे आते हैं। इसी क्रम में वह मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह के साथ बिना किसी पूर्व योजना के इस कड़कती ठंड में देर रात नगरवासियों की सुध लेने निकल पड़े। साथ में उन्होंने अपने साथ कंबल भी लिए और नगर में घूम- घूम कर जरूरतमंदों का हाल जाना। ठंड से ठिठुर रहे लोगों को देख गाड़ी रोकी और कंबल बांटे। इसी क्रम में वह रेनुकूट चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, कॉलोनी स्थित पार्किंग स्टैंड समेत अन्य कई स्थानों पर करीब 400 जरूरतमंदों के मध्य कम्बल का वितरण किया गया जिससे इस भीषण ठंड में जरूरतमंद इसके प्रकोप से बच सकें। इस मौके पर हिण्डाल्को सीएसआर प्रमुख अभिजीत कुमार, सुरक्षा प्रमुख कर्नल (से.नि.) संदीप खन्ना, जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख यशवंत कुमार मौजूद रहे।

Desh Samachar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close