May 5, 2024 |

BREAKING NEWS

उत्तरप्रदेशलखनऊ

पद्म सम्मान से अलंकृत होने वाली हस्तियों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

 

*राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवभूषित हुआ उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री*

*उत्तर प्रदेश की 08 विभूतियों को पद्म अलंकरण*

*पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण*

*साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ तिवारी सहित यूपी की 07 हस्तियों को पद्म श्री सम्मान*

*देश समाचार (लखनऊ/ब्यूरो)25 जनवरी:* उत्तर प्रदेश की 08 विभूतियों को देश के शीर्ष नागरिक सम्मान ‘पद्म अवार्ड’ से अलंकृत किए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

बुधवार को वर्ष 2023 के लिए पद्म अवार्ड सूची घोषित होने पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। मुख्यमंत्री ने लिखा “आज प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार’ से सम्मानित होने वाली उ.प्र. की सभी 08 विभूतियों का हृदय से अभिनंदन! विभिन्न क्षेत्रों में आप सभी के उत्कृष्ट योगदान ने प्रदेश को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवभूषित किया है। लक्ष्य के प्रति आप सभी का समर्पण अनुकरणीय है। आप सभी को बधाई!

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 08 हस्तियों को इस बार देश के शीर्ष नागरिक सम्मान ‘पद्म अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को (मरणोपरांत) ‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत किया जाएगा, जबकि साहित्य अकादेमी के पूर्व अध्यक्ष प्रो.विश्वनाथ प्रसाद तिवारी सहित कला, साहित्य व शिक्षा, मेडिसिन, विज्ञान तथा सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाली 07 हस्तियों को ‘पद्म श्री’ अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

*पद्म अवार्ड से अलंकृत होंगी उत्तर प्रदेश की यह विभूतियां*

*पद्म विभूषण:*

● मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)

*पद्म श्री*

● राधाचरण गुप्ता- साहित्य और शिक्षा

● दिलशाद हुसैन- कला

● अरविंद कुमार- साइंस और इंजीनियरिंग

● उमा शंकर पांडेय- सामाजिक कार्य

● मनोरंजन साहू- मेडिसिन

● विश्वनाथ प्रसाद तिवारी- साहित्य और शिक्षा

● ऋत्विक सान्याल- कला

Desh Samachar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close