March 21, 2025 |
Search
Close this search box.
उत्तरप्रदेशसोनभद्र

हिण्डाल्को में त्रिवर्शीय वेतन समझौता सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

मुहम्मद इमरान बख्शी
देश समाचार (सोनभद्र/रेणुकूट) 27 जनवरी। हिण्डाल्को की मान्यताप्राप्त श्रम संगठनों, एल्युमिनियम कर्मचारी यूनियन एवं हिण्डाल्को श्रमिक संघ तथा प्रबंधन के मध्य त्रिवर्षीय वेतन समझौता दिनांक 27 जनवरी 2023 को़ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। श्रम संगठनों ने श्रमिकों के वेतन पुनरीक्षण एवं अन्य मांगों के सम्बन्ध में मांग पत्र प्रबन्धन को प्रस्तुत किया था और उभय पक्षों के मध्य विभिन्न तिथियों पर हुई कई चक्रों की वार्ता के पश्चात् हिण्डाल्को प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में यह ऐतिहासिक समझौता सम्पन्न हुआ। समझौते पर प्रबंधन की ओर से हिण्डाल्को क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, रिडक्शन हेड जे.पी. नायक, प्रोजेक्ट हेड विनोद ठाकुर, लीगल हेड विवेक कुमार, वित एवं लेखा विभाग के प्रमुख उज्जल केश एवं जी.एम. ई.आर. परनीत सिंह तथा मान्यताप्राप्त श्रम संगठनों की ओर से एल्युमिनियम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बी.एन. सिंह एवं मंत्री निलेश सिंह तथा हिण्डाल्को श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी एवं महामंत्री देवेन्द्र कुमार शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।
उक्त असवर पर हिण्डाल्को क्लस्टर के सी.ओ.ओ. एन. नागेश ने सेफ्टी एवं स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हमारा प्रमुख उद्देश्य है कि हमारे सभी कर्मचारी सेफ्टी के सभी नियमों का एवं आधुनिक टूल्स का पूरा-पूरा प्रयोग करते हुए कम्पनी के ज़ीरो हार्म के लक्ष्य को पूरा करने में और साथ ही आने वाली पीढ़ी को अपने स्किल का हस्तांतरण कर उसे इस योग्य बनाने में सहयोग करेगा कि हमारी कम्पनी आने वाले कई वर्षों तक इसी प्रकार निर्बाध गति से उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाते हुए नई ऊँचाईयों को छूएगा।
इस अवसर पर क्लस्टर एच.आर. हेड जसबीर सिंह ने कहा कि प्रबंधन ने मान्यताप्राप्त श्रमिक संघो से प्राप्त मांग पत्र पर खुले मन से विचार-विमर्श करते हुए श्रमिकों के बेसिक से लेकर हर मद में अच्छी बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने बताया कि विगत में आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर प्रत्येक कर्मचारी दस रुपया तथा कुल धनराशि के बराबर प्रबंधन की ओर से मिलाकर उस कर्मचारी के परिवार को सहायतार्थ दिया जाता था। नये समझौते में अब प्रत्येक कर्मचारी सौ रुपये का अंशदान देगा और कुल धनराशि के बराबर प्रबंधन की ओर से मिलाकर मृतक के परिवार को सहायता राशि मिलेगी।
इस अवसर पर अल्युमिनियम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बी.एन. सिंह ने कहा कि श्रमिक इस समझौते को त्योहार की तरह मनाता है और उसे इसका इंतजार रहता है। यह समझौता पूर्व में हुए समझौतों की अपेक्षा बहुत ही अच्छा है और श्रमिक भी इससे बहुत प्रसन्न होंगे।
हिण्डाल्को श्रमिक संघ के महामंत्री देवेन्द्र कुमार शुक्ला ने यूनियन द्वारा दिए गए मांग पत्र पर खुले मन से विचार करने और प्रबंधन द्वारा दिए जाने पर हिण्डाल्को प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Desh Samachar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close

Fatal error: Cannot redeclare tie_popup_search_html() (previously declared in /home2/deshsamachar/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php:16) in /home2/deshsamachar/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php on line 16