आलोक सिंह– संवाददाता
देश समाचार- सोनभद्र
ओबरा- सोनभद्र
भारतीय जनता युवा मोर्चा ओबरा मंडल के तत्वाधान में रविवार को डाला स्थित मलिन बस्ती में गरीबों में कंबल वितरित किया गया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि बढ़ते ठंड के मद्देनजर गरीबों एवं बेसहारा लोगों में कंबल वितरित कर ठंड से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजयुमो मंडल मंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि मलिन बस्ती में सैकड़ों गरीब परिवार निवास करते हैं जिनको मौसम परिवर्तन के मद्देनजर आवश्यक मदद के लिए संगठन तत्पर है, ताकि कोई भी निराश्रित व्यक्ति एवं परिवार ठंड से हताहत न हो। भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य वीरू गोयल ने बताया कि जनपद के सुदूर क्षेत्रों में भी संपर्क करके गरीबों को कंबल की प्रतिपूर्ति कराए जाने का निरंतर कार्य किया जाना सुनिश्चित है। बढ़ते ठंड के प्रकोप से निराश्रितो, गरीबों और बच्चों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।